Nature Nature

पालिकाध्यक्ष ने पूर्व पार्षद पर अलग अंदाज में विरोध करने पर मामला कराया दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 15 अप्रैल 2024, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। कस्बे में सफाई व्यवस्था चौपट है। गली-मोहल्लों के लोग परेशान है ऐसे में सभी पालिका प्रशासन पर रोष प्रकट कर रहे है। रविवार को सुबह व्यापारियों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। जिसके बाद शाम को पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी व अन्य लोगों ने विरोध स्वरूप अनोखे अंदाज़ में पालिकाध्यक्ष के खिलाफ रोष प्रकट किया। जिसके बाद आज पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा थाने पहुंचे। शर्मा ने पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी पर राजनीतिक रंजिश में मानहानि करने का आरोप लगाया है। शर्मा ने पुलिस को बताया कि रविवार को चौराहे पर कीचड़ में उनका फोटो रखकर मृत व्यक्ति की तरह श्रद्धाजंलि दी गई। जिसमें आरोपी के साथ 10-15 अन्य लोग भी शामिल थे। शर्मा ने पद की गरीमा को ठेस पहुंचाने, उनकी मान-प्रतिष्ठा की हानि करने, चोर कहने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

समाचार गढ़। लूणकरणसर के महाजन क्षेत्र के गांव मोखमपुरा में देर रात दो बजे नहर का एस्केप खोल देने से तबाही मची, किसानों की सैंकड़ों बीघा में खड़ी नरमा व…

ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

समाचार गढ़। स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में आज से 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़ हो रहा है। 2 अगस्त तक चलने वाले इस बहु-खेल आयोजन में 74 देशों के 3,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights