Nature Nature

पच्चीस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन, जन जुड़ाव से होते हैं सफल आयोजन-पुगलिया

Nature

समाचार गढ़, 26 अक्टूबर 2024, श्रीडूंगरगढ। श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व धर्मचन्द्र जी पुगलिया की स्मृति में आयोजित पच्चीस दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का समापन आयोजन तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में शनिवार को समारोहपूर्वक हुआ।
समारोह के स्वागताध्यक्ष मालचंद सिंघी ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे आयोजन शहर में होने बहुत आवश्यक हैं। भीखमचंद पुगलिया परिवार पिछले अनेक वर्षों से इस शिविर को आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है।
बेल्जियम की धरती पर योग चिकित्सा पर कार्य करनेवाले मनोज भानावत ने अपने शहर के इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि योग को अपने जीवन में केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अपनाएं। मोबाइल तथा विभिन्न टेक्नोलॉजी के प्रयोग के कारण लोग आम जीवन में बेहद अशांत रहने लगे हैं। आत्मा का परमात्मा से जुड़ाव को ही योग कहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रति दिन बीस से पच्चीस मिनट का समय योग निद्रा में लगाएं।
प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम पारीक ने कहा कि इस वर्ष भी भीखमचंद जी ने सेवा का अवसर दिया है। मैं तो एक माध्यम हूं। कर्म तो खुद को ही करना होगा। योग और प्राकृतिक चिकित्सा जीवन में बहुत जरूरी है। खान-पान और दिनचर्या को सही रखना होगा। सात्विक भोजन से अच्छे विचार आएंगे।
योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश कालवा ने कहा कि पच्चीस दिवसीय कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला। योग में लाभ तभी मिल सकता है जब निरंतरता रहे।
मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों मे बड़ा अर्थ व्यय होता है, परन्तु उदार लोगों के बल पर ऐसे आयोजन हो पाते हैं। भीखमचंद जी की उदारता वरेण्य है, वे हमारे प्रेरणास्रोत हैं।
सबसे अंत में कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पुगलिया ने कहा कि जन जुड़ाव से ऐसे आयोजन सफल हो पाते हैं। चिकित्सा शिविर में आए लोगों ने अपने अनुभव भी सुनाए। इस अवसर पर श्रीगोपाल राठी, प्रदीप पुगलिया, संजय बरडिया, सुशील सेरडिया, संजय करवा, बजरंग भोजक, सत्यदीप सेवग, सीताराम नाई पटवारी, चैनाराम पटवारी, हरिप्रसाद भादू, गुलाबचंद भोजक, टी एस एस के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी, भवन के मैनेजर तोलाराम पुगलिया, सारिका राठी, श्यामसुंदर चांडक, निर्मल पुगलिया, मोहनलाल खंडेलवाल सहित अनेक मौजिज नागरिक शामिल हुए। समारोह का संचालन विजय राज सेवग ने किया।

  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights