Nature Nature

महान स्वतंत्रता सेनानी और किसान मसीहा कुम्भाराम आर्य को श्रद्धांजलि, जमीन किंकी भाव जिंकी– दयाराम गोदारा (सेवानिवृत्त न्यायाधीश)

Nature

श्री डूंगरगढ़, 26 अक्टूबर 2024, महान स्वतन्त्रता सेनानी एवं किसान मशीहा कुम्भाराम आर्य की 29 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वीर तेजा मन्दिर श्री डूंगरगढ़ में 26 अक्टूबर शनिवार को श्रृद्धाजंली सभा रखी गई । जिसमें दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित कर आर्य को श्रृद्धाजंली दी गई । सभा को सम्बोधित करते हुए सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवाराम गोदारा ने कहा कि किसान मसीहा कुम्भाराम आर्य ने जो नारा दिया था कि जमीन किंकी भाव जिंकी । इन्ही विचारों पर दृढ़ रहकर आर्य ने आमजन को भूमि अधिकार दिलाया था । साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि आर्य ने किसानों, मजदूरों एवं गरीबो के हकों हेतु लम्बी लड़ाई लड़ी, उन्होंने सामाजिक कुरीतियों एवं नशा वृति से समाज को बचाने हेतु प्रयास किए । एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि कुम्भाराम आर्य समाज एवं राष्ट्र के बहुत बड़े व्यक्तित्व थे, उन्होंने लोककल्याण की भावना से समाज एवं राष्ट्रहित में बड़ा योगदान दिया । ऐसा महान व्यक्तित्व हम सब के लिए अनुकरणीय है । सेवानिवृत्त तहसीलदार चन्द्राराम आर्य, आशीष जाड़ीवाल, सुशील सेरडिया ने आर्य के जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला । श्रंद्धाजलि सभा मे पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, मोडाराम तरड़, हड़मानाराम भाम्भू, मालाराम सिवल, श्रवणराम जाखड़, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुराम बाना, चाँदराम चाहर, हेतराम जाखड़, राजेन्द्र स्वामी, हरिप्रसाद सिखवाल, के के जांगिड़, कानाराम तरड़, ओमप्रकाश भादू, डालूराम सींवर, गणेश पोटलिया, धर्माराम कुकणा, रामचंद्र गोदारा, हनुमान सिंह मोटसरा, भिखराज जाखड़, धर्मपाल बांगड़वा, तोलाराम सिहाग, हरिराम सारण, डालूराम कस्वां, भंवरलाल खिलेरी, पिथाराम सारण, गोपाल खिलेरी, ईश्वरराम भूकर, प्रभुराम जाखड़, नरेन्द्र कुमार आर्य, कुशलाराम गोदारा, खींयाराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, गोपाल गोदारा, मुन्नीराम बाना, निमाराम लुखा, भंवरलाल बाना, रामचंद्र गिला, शंकरलाल जाखड़, रामकिशन गावड़िया, हरिराम पुनियाँ सहित युवाओं ने भी आर्य को श्रंद्धाजलि अर्पित की । कार्यक्रम का संयोजन सुशील सेरडिया ने किया । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights