Nature Nature

राज्यपाल के बीकानेर दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर-एसपी ने लिया रूट का जायजा

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर, 25 नवम्बर 2024। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बीकानेर आएंगे।
राज्यपाल श्री बागड़े मंगलवार सायं 4:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 4:35 बजे रवींद्र रंगमंच के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल सायं 4:55 बजे रवींद्र रंगमंच पहुंचेंगे तथा यहां राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल यहां से सायं 6:20 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से सायं 6:45 बजे हवाई मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बीकानेर प्रवास के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। उन्होंने राज्यपाल प्रवास के मद्देनजर अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया कि इनमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, नगर विकास न्यास सचिव अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संभावित रूट मार्ग का किया निरीक्षण
राज्यपाल दौरे के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर ने संभावित रूट मार्ग तथा रवींद्र रंगमंच में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रवेश, निकास, बैठक, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, डायस प्लान, प्रस्तावित मिनट टू मिनट कार्यक्रम आदि की तैयारियों के बारे में जाना।

Related Posts

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights