Nature Nature

किसने कहा हर किसी के लिए फायदेमंद है मेथी का पानी? ये 5 लोग भूलकर भी न करें इसे पीने की गलती

Nature

आपने अक्सर सुना होगा कि मेथी का पानी डायबिटीज, बालों के झड़ने, भूख न लगने या कब्ज जैसी समस्याओं का रामबाण इलाज है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर चीज की तरह मेथी का पानी भी सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता? जी हां, इसका ज्यादा सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आइए, इस आर्टिकल में आपको इसके कुछ ऐसे ही नुकसानों (Who Should Not Drink Fenugreek Water) के बारे में बताते हैं जिन्हें जानकर आप इसके साइड इफेक्ट्स से सावधान रह सकते हैं।

एलर्जी की शिकायत

कुछ लोगों को मेथी पानी पीने से त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली या सूजन जैसी एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। अध्ययन बताते हैं कि मेथी से एलर्जी के कारण कई लोगों में त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। मेथी से होने वाली एलर्जी की प्रतिक्रिया सिर्फ त्वचा तक ही सीमित नहीं होती है, बल्कि इसमें सांस लेने में तकलीफ और पेट दर्द जैसी समस्याओं का भी रूप ले सकती है। इसलिए अगर आपको मेथी या इससे बने प्रोडक्ट्स से एलर्जी है, तो इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

गैस और बदहजमी

मेथी पानी पीने के बाद कुछ लोगों को अपच की समस्या हो सकती है। इसके कारण उनको खट्टी डकारें आ सकती हैं और पेट में गैस बन सकती है। कुछ मामलों में, मेथी पानी दस्त का कारण भी बन सकता है। अगर आपको मेथी पानी पीने के बाद ऐसी कोई परेशानी हो रही है, तो आपको इसे पीना बंद कर देना चाहिए।

सांस से जुड़ी तकलीफ

कुछ लोगों को मेथी का पानी पीने के बाद सांस लेने में परेशानी होती है और उनके गले से घरघराहट की आवाज आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मेथी के कुछ तत्वों से इन लोगों को एलर्जी हो सकती है। खासतौर से, यह एलर्जी उन अंगों पर असर डालती जो सांस लेने में बड़ा रोल प्ले करते हैं। जब ये अंग एलर्जी की चपेट में आ जाते हैं, तो सांस लेने की नली संकरी हो सकती है और इसी वजह से घरघराहट की आवाज आती है।

हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या

हाइपोग्लाइसीमिया तब होता है जब ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम हो जाता है, जो आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन या डायबिटीज की दवा की ज्यादा मात्रा लेने या खाना न खाने से होता है। डायबिटीज के मरीजों को मेथी पानी के सेवन से फायदा हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हालांकि, मेथी पानी की मात्रा पर खास ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा मात्रा में मेथी पानी लेने से ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम हो सकता है, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या हो सकती है। ऐसे में, डायबिटीज के मरीजों को रोजाना मेथी पानी का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

गर्भपात का खतरा

गर्भवती महिलाओं को मेथी का पानी पीने से बचना चाहिए। कई शोध से पता चलता है कि कुछ महिलाओं में मेथी का पानी पीने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। बॉयोमेड सेंट्रल जर्नल में पब्लिश हुई एक स्टडी बताती है कि गर्भवती महिलाओं में गर्भपात उनके खान-पान समेत कई कारणों पर निर्भर करता है। मेथी से बने फूड आइटम्स को डाइट में शामिल करने पर भी गर्भपात का एक कारण हो सकता है। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान मेथी का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

  • Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights