Nature Nature

मेथी की साग खाने के हैं अनेक फायदे, Weight Loss के साथ ही खांसी-जुकाम से भी मिलती है राहत

सर्दियों का मौसम खाने के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। इस मौसम में कई तरह के फल और सब्जियां मिलती हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत को भी काफी गुणकारी होती हैं। इस मौसम में कई सारी हरी पत्तेदार सब्जियां भी मिलती हैं, जिन्हें हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। मेथी (Fenugreek Leaves Health Benefits) इन्हीं हरी साग में से एक है, जो न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं मेथी की साग (Methi Saag Ke Fayede) खाने के फायदे-

Nature

इम्युनिटी बढ़ाए

मेथी में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। सर्दियों में अक्सर कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से लोग सर्दी-खांसी और जुकाम का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में मेथी को डाइट में शामिल करने से इस मौसम में स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

पाचन बेहतर करे

सर्दियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं परेशानी की वजह बन जाती हैं। ऐसे में अगर आप मेथी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है, जिससे मल त्याग में मदद मिलती है और इस मौसम में हैवी मील खाने के कारण होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो मेथी के पत्ते आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, मेथी के पत्तों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने वाला प्रभाव पाया गया है। इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा होता है।

सर्दी और खांसी से राहत दिलाए

मेथी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण सर्दियों में होने वाली खांसी-जुकाम से बचाव करते हैं। मेथी की पत्तियों में गले की खराश को शांत करने वाले गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें खांसी को कम करने वाले और कंजेशन कम करने में मदद करता है। इसलिए यह सामान्य सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मददगार होते हैं।

वजन घटाने में मददगार

सर्दियों में वजन कम (Natural Weight Loss Foods) करना एक मुश्किल टास्क होता है। ऐसे में मेथी के पत्ते इसमें काफी मददगार साबित हो सकते हैं। मेथी में मौजूद फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा रखने में मदद करता है, इससे आप बिना वजह स्नैकिंग से बचे रहते हैं और हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे

मेथी की पत्तियां बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने में मदद करती हैं। इससे हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है, जो सर्दियों के दौरान विशेष रूप से जरूरी है।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    समाचार गढ़ 29 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब…

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    समाचार गढ, जोधपुर। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights