Nature Nature

होली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, रेस्टोरेंट से लिए नमूने

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 8 मार्च। होली के त्यौहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा जेएनवी कॉलोनी स्थित मैसेज भूख लगी है रेस्टोरेंट पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। मैसर्स भूख लगी है रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड नहीं लगा हुआ था, पेस्ट कंट्रोल करवाने के बावजूद परिसर में चूहे तथा मक्खियां थीं, फूड हैंडलर्स का मेडिकल रिकार्ड संधारण नहीं किया जा रहा था, रेस्टोरेंट एरिया में फूड लाइसेंस डिस्प्ले नहीं किया जा रहा था, ब्रेड बन पर एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है, टमैटो कैच अप आदि की बोतलों पर कैप नहीं लगी हुई है, ड्रेनेज सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, प्रिपेयर्ड फूड पर टैगिंग नहीं की जा रही है, किचन में डस्टबिन खुले हैं ढक्कन नहीं लगा हुआ था। भोजन बनाने में काम में लिए जाने वाले पानी की जाँच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी, लगभग 50 किलो अवधि पार मैदा काम में लिया जा रहा था जिसे नष्ट करवाया तथा 2 किलो काम में लिए जा रहे बेसन पर निर्माण तिथि तथा अवधि पार तिथि अंकित नहीं थी उसे भी नष्ट करवाया गया। उपरोक्त कमियों को देखते हुए बेसमेंट को एफएसएसएआई के गाइडलाइन के अनुसार जब तक पूर्णतया मरम्मत नहीं हो जाती तक के लिए अग्रिम आदेशों तक बेकरी निर्माण इकाई पर रोक लगाई गई। मौके पर ही इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया तथा कमियों को तुरंत सुधारने के निर्देश प्रदान किए गए। कार्रवाई में दही, पनीर, तेल तथा चटनी के कुल 4 नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा, भानु प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे।

Related Posts

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग कंपनियों की दवाइयों को जांच में अमानक (सब-स्टैंडर्ड) पाया है। इन दवाइयों में बैक्टीरियल…

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। मरुधरा में इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights