Nature Nature

अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा, बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल,  ट्रॉमा सेंटर किया गया रैफर

Nature

समाचार गढ़, 15 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। कालू-गुसाईसर रोड पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गुसाईंसर निवासी राजू मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी में घायलों को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ की ओर रवाना किया। इस दौरान एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को श्रीडूंगरगढ़ के उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान खेताराम नाई, राजूराम नाई और हरिराम जाट (बुजुर्ग) के रूप में हुई है, तीनों गुसाईंसर के ही निवासी बताए जा रहे हैं।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग पर रात्रिकालीन यातायात की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

  • Related Posts

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 10 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी 07:30 AM🔅 नक्षत्र विशाखा 07:56 AM🔅 करण :कौलव 07:30 AMतैतिल 07:30…

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    समाचार गढ़। राजस्थान सरकार ने 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights