Nature Nature

रोजगार सहायता शिविर शुक्रवार को, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Nature

समाचार गढ़, 22 मार्च, बीकानेर। जिला प्रशासन के निर्देशन में उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा शुक्रवार को एम.एम. ग्राउण्ड में रोजगार सहायता शिविर आयोजित होगा। इसकी शुरुआत प्रातः 9ः30 बजे होगी। इससे जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि शिविर में जिले के बेरोजगार आशार्थियों को रोजगार सहायता, स्वरोजगार एवं रोजगार हेतु व्यक्तिगत मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
मित्तल ने बताया कि बेरोजगार आशार्थी क्यू.आर. कोड के माध्यम से मेला स्थल पर ऑन स्पॉट पंजीयन करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक निजी क्षेत्र की 25 प्रतिष्ठित संस्थाओं और कम्पनियों ने रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन करवाया है। इसमें से मुख्यत ऑटोमोबाईल क्षेत्र में बीकानेर मोटर्स, औरिक मोटर्स प्रा. लि., राजाराम धारणिया फॉर व्हील्स, सौर ऊर्जा क्षेत्र में बुल पॉवर एनर्जी लिमिटेड, जसरासर ग्रीन एनर्जी, जयपुर से देवदूत एग्रीटेक लिमिटेड, गुरूग्राम से एनआईआईटी लिमिटेड, अहमदाबाद से वैदिक चेरिटेबल ट्रस्ट और जीएसए फाउंडेशन एवं बीकानेर से सिंथेसिस इंस्टिट्यूट, एपेक्स हॉस्पिटल, देसाई ब्रदर्स लिमिटेड द्वारा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा, नर्सिंग, बी.टेक., एम.बी.ए., बी.बी.ए., बी.एड. शैक्षणिक योग्यता वाले आशार्थियों की लगभग दो हजार से अधिक रिक्तियों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में बेरोजगार आशार्थी समस्त शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्र मय फोटो उक्त तिथि को उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights