Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 26 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। तोलियासर सातलेरा गांव के कच्चे मार्ग पर मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू के निर्देशन में आरपीएस सीओ निकेत पारीक की निगरानी और थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के नेतृत्व में टीमों का गठन कर जांच की गई। पुलिस टीम ने मृतक मालाराम के आने-जाने का रूट चार्ट तैयार किया, कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और राहगीरों, होटल संचालकों से पूछताछ की। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड व लोकेशन के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए।

शराब के नशे में हुई थी हत्या

जांच में सामने आया कि 22 मार्च को मालाराम अपने भतीजे रामनिवास, अशोक और भांजा दामाद नवरतन के साथ श्रीडूंगरगढ़ आया था। यहां नवरतन के दोस्त शिवलाल व रामस्वरूप से मुलाकात हुई, और सभी ने जैतासर के पास शराब पी। इसके बाद तोलियासर लौटते समय नशे में आपसी कहासुनी हुई, जो झगड़े में बदल गई। आरोपियों ने मालाराम के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या छुपाने के लिए शव सातलेरा जाने वाले रास्ते पर फेंककर आरोपी अपने घर लौट गए और अगले दिन मृतक के घर शोकसभा में भी शामिल हुए। पुलिस ने जांच में हत्या व सबूत मिटाने का दोषी पाते हुए तीन आरोपी को नवरतन पुत्र रणवीर, निवासी लाछड़सर, रामनिवास पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ठुकरियासर, बाबूलाल पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ठुकरियासर को गिरफ्तार कर लिया है।

    हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की विशेष टीम ने कच्चे रास्तों, खेतों की पगडंडियों और धोरों में साक्ष्य तलाशे। इस दौरान जिन अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई, वे थानाधिकारी जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल देवाराम, रामस्वरूप, कांस्टेबल लेखराम (तकनीकी विश्लेषण), अनिल कुमार, नरेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल बिरमा, डीआर रामनिवास व राकेश कुमार है। पुलिस की सतर्कता और गहन जांच से हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ।

  1. Related Posts

    जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

    जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत ज़िला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई ज़िला गोपालन समिति की बैठक समाचार गढ़, बीकानेर, 5…

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    समाचार गढ़, 4 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान से भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

    जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights