Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी ऐतिहासिक धर्मयात्रा, भारत माता की भव्य आरती के साथ होगा समापन

Nature

समाचार गढ़, 4 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। 6 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ में एक भव्य और ऐतिहासिक धर्मयात्रा निकलेगी, जो नगर के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक नई गाथा जोड़ेगी। इस भव्य शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर 3 बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम से होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शहीद हेमू कालाणी पार्क पर सम्पन्न होगी। समापन स्थल पर भारत माता की भव्य आरती का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

नगर की गलियों में गूंजेंगे भक्ति गीत, हजारों की संख्या में भक्त इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यात्रा ताल मैदान, काला मतवाला, रानी बाजार, मालू भवन, घासमंडी, विजय स्टोर, सीताराम मोदी की दुकान, गौरवपथ प्याऊ, पुरानी नगर पालिका, बस स्टैंड, घुमचक्कर और सिंधी कॉलोनी से गुजरते हुए अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचेगी। इस ऐतिहासिक आयोजन में 6 डीजे, 10 सजी-धजी घोड़ियाँ, एक बैंड, नंदी यात्रा, 6 ढोल, एक रथ, काठ घोड़ी और अयोध्या में रामलला की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे।

धर्मयात्रा में वीर शहीदों और महापुरुषों की झांकियां भी विशेष आकर्षण होंगी। इनमें भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद, भगवान परशुराम और भारत माता की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।

इस आयोजन को लेकर नगर में खासा उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है, वहीं आसपास के गांवों में भी व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है, जो इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बना देगा।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडलसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में आयोजित राज्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights