Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: बस स्टैंड की खोखा दुकान से मिली 387 ग्राम अफीम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Nature

समाचार गढ़, 10 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी ऑपरेशन फ्लैश आउट में बीकानेर रेंज की पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने तोलियासर गांव के बस स्टैंड पर स्थित एक खोखा नुमा दुकान पर छापा मारकर 387 ग्राम अफीम बरामद की है।

इस कार्रवाई को सीओ निकेत पारीक और थाना अधिकारी जितेंद्र स्वामी के निर्देशन में अंजाम दिया गया, जिसमें सब इंस्पेक्टर मोहनलाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके से 19 वर्षीय युवक अंकित पुत्र काशीराम राजपुरोहित को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल के साथ कांस्टेबल अनिल मील, राजेश कुमार, इंद्रचंद और अजयपाल शामिल रहे।

इस केस की आगे की जांच का जिम्मा अब सेरूणा थाना अधिकारी पवन शर्मा को सौंपा गया है।
पुलिस का यह सख्त संदेश है— नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटनसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए…

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी कोराजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा।तेजसिंह जोधा, कृष्णा कुमारी, प्रेम और पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ को किया जाएगा पुरस्कृत। समाचार गढ़, बीकानेर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

    ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

    ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights