Nature Nature

युवाओं ने बचाई नील गाय की जान, किया वन विभाग को सुपुर्द

Nature

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2025 श्री डूंगरगढ़ सातलेरा गांव की रोही में घायल अवस्था में तड़फ रही नील गाय की जान युवाओं की सजगता से बच गई।मिली जानकारी के अनुसार गांव सातलेरा की दिखनादी रोही में एक नील गाय तारो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर खेत में गिर गई। वहां पास में ही खेत में काम कर रहे किसान कालूराम को नील गाय के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।कालूराम ने तुरंत नील गाय के पास पहुंच कर गाय की सुध लेते हुए गांव के युवाओं को सूचना देने के साथ साथ वन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलने पर वन विभाग के कार्मिक रोहिताश ,सुरेश कुमार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।वन विभाग के कार्मिकों ने गांव के जागरूक युवा गोपीराम भंवाल,मुनीराम हरियाणवी,ताराचंद लुहार,मुकेश कुमार शर्मा,रूप सिंह के सहयोग से गंभीर रूप से घायल नील गाय को एंबुलेंस में बिठाकर वन विभाग लेकर गए । युवाओं ने बताया कि तारो में उलझने के कारण नील गाय का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है।युवाओं ने वन विभाग के कार्मिक रोहिताश एवं सुरेश कुमार का आभार जताते हुए बताया कि सूचना मिलने के कुछ ही देर में दोनों कार्मिक एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए जिसके कारण समय रहते नील गाय की जान बच गई।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights