Nature Nature

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल संदिग्धों के स्केच जारी, NIA ने संभाली जांच, गृह मंत्री शाह ने जताया शोक

Nature

समाचार गढ़ 23 अप्रैल 2025 पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी कर दिए हैं। इनमें आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा के नाम सामने आए हैं। इंटेलिजेंस इनपुट के अनुसार, इस हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद ने रची थी। हमले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF)’ ने ली है।

इस आतंकी वारदात में अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। यह हमला उस समय हुआ जब बैसरन घाटी में बड़ी संख्या में सैलानी मौजूद थे। मृतकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा से आए पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के एक-एक नागरिक तथा दो स्थानीय लोग भी मारे गए हैं।

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद यह जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए फिदायीन हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इसी बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस हमले में पाक का कोई हाथ होने से इनकार किया है। वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम पहलगाम पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में हमले के शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे बैसरन घाटी पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का दो दिवसीय दौरा बीच में ही छोड़कर बुधवार सुबह भारत लौट आए। वे जल्द ही सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक करेंगे।

Related Posts

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा समाचार गढ़ 11 जून 2026। बीकानेर जिले के जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल…

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

समाचार गढ़ 11 जून 2026 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights