Nature Nature

बीकानेर में जातिगत जनगणना को लेकर जताया केंद्रीय मंत्री मेघवाल का आभार, बोले– मोदी सरकार है सामाजिक न्याय की पक्षधर

Nature

समाचार गढ़, 2 मई 2025 बीकानेर सांसद सेवा केंद्र में आज केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने के निर्णय को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जातिगत जनगणना से विभिन्न जातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर आमूलचूल परिवर्तन आएगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2011 में जातिगत जनगणना के आंकड़े कांग्रेस सरकार ने क्यों नहीं जारी किए, जबकि उस समय भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए लोकसभा में आवाज भी उठाई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा फर्क रहा है, जबकि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है।

कार्यक्रम में रामगोपाल सुथार (अध्यक्ष, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार), सत्यप्रकाश आचार्य (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), गुमान सिंह राजपुरोहित, अशोक प्रजापत (जिला उपाध्यक्ष), सरवन प्रजापत, गोपाल व्यास शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया।

Related Posts

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights