Nature Nature

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने किया हमला, भारत ने S-400 से किया मुंहतोड़ जवाब, पश्चिमी सीमा पर दागे 50 से अधिक ड्रोन, भारतीय सेना ने सभी को हवा में ही किया नष्ट

Nature

समाचार गढ़ 9 मई 2025 । भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में स्थित कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान की सेना ने प्रतिक्रिया स्वरूप भारत पर जवाबी हमला करने की कोशिश की। भारत ने इन आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाते हुए तबाह कर दिया था, जिसे पाकिस्तान की सेना और सरकार बर्दाश्त नहीं कर सकीं।

गुजरात के जामनगर में सुबह करीब 4 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी गई, जिसके बाद इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया। इसी तरह, राजस्थान के जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में सुबह 4:30 से 5:30 बजे तक ड्रोन से हमले की कोशिश हुई, जिसे भारत की एयर डिफेंस यूनिट ने नाकाम करते हुए ड्रोन को मार गिराया।

सूत्रों का कहना है कि बीती रात पाकिस्तान ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे भारत के कई क्षेत्रों में भारी मात्रा में ड्रोन भेजे। भारतीय सेना ने तत्परता दिखाते हुए इनमें से 50 से अधिक ड्रोन को उड़ान में ही नष्ट कर दिया।

भारतीय सेना ने इस पूरी घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि 8 और 9 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग कर हमले करने की कोशिश की। एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन भी किया गया, लेकिन भारत ने हर प्रयास को विफल करते हुए पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज साउथ ब्लॉक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ इस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा बैठक करेंगे। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि वह देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर स्तर पर तत्पर है और किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने में सक्षम है।

Related Posts

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में निर्माणाधीन DRT टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टनल के अंदर अचानक भारी मात्रा में…

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights