Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में आपातकालीन हालात से निपटने के निर्देश, 24 घंटे अलर्ट मोड पर प्रशासन, बंद रहेंगे कैमरे और लाइटिंग सिस्टम, आमजन को घरों में रहने की अपील

Nature

समाचार गढ़ 9 मई 2025 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्र में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थिति के मद्देनज़र उपखण्ड क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में उपखण्ड अधिकारी द्वारा गुरुवार को उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई गई। इस दौरान सभी विभागों को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर में 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने श्रीडूंगरगढ़ नगर क्षेत्र में पुलिस, नगरपालिककर्मी, राजस्व अधिकारी, बिजली व पेयजल विभाग सहित अन्य विभागों को पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के लिए कहा है।

प्रशासनिक टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में किया विजिट
शहर के संवेदनशील मोहल्लों व गलियों में प्रशासनिक टीम द्वारा दौरा कर लोगों को आंतरिक सुरक्षा हेतु सतर्क रहने की समझाइश दी गई। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और प्रशासन से सहयोग करें।

शहर में सभी प्रकार की लाइटिंग और कैमरा सिस्टम बंद रखने के निर्देश
आपात हालात को ध्यान में रखते हुए उपखण्ड अधिकारी ने राष्ट्रहित सर्वोपरि सिद्धांत के तहत सभी प्रतिष्ठानों, दुकानों, कार्यालयों आदि में सभी प्रकाश स्रोत (साइन बोर्ड, ट्यूबलाइट्स, बल्ब, सीसीटीवी कैमरा, केनल लाइटिंग, सजावट लाइटिंग आदि) बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

नगरपालिका क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट्स और केन्द्रीयकृत लाइटिंग सिस्टम को भी बंद रखा जाएगा। केवल जरूरी स्थानों पर बैकअप व्यवस्था से प्रकाश सुनिश्चित किया जाएगा।

रात में बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें
आमजन से अपील की गई है कि विशेष परिस्थिति में ही घर से बाहर निकलें और किसी प्रकार की भीड़ एकत्रित न करें।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक
आपात स्थिति को देखते हुए किसी भी आयोजन, धार्मिक कार्य आदि में लाउडस्पीकर या डीजे के उपयोग पर रोक लगा दी गई है।

आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू
चिकित्सा, जलदाय, विद्युत, सफाई, फायर ब्रिगेड, गैस सिलेंडर आपूर्ति आदि सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

100 व 104 जैसे आपात सेवाओं पर तुरंत संपर्क करें
कोई भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपात सेवाओं से तुरंत संपर्क किया जाए।

राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र के तहत समन्वय के साथ कार्य
प्रशासन, पुलिस व अन्य विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर कदम सतर्कता और समन्वय से उठाएं।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights