Nature Nature

लिखमीसर उतरादा में खेत की खेजड़ी पर लटका मिला युवक, सुबह नित्यक्रिया के लिए निकला था घर से

Nature

समाचार गढ़, 10 मई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लिखमीसर उतरादा से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 37 वर्षीय नानूराम पुत्र भानीराम का शव खेत में खेजड़ी के पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार नानूराम रोज़ की तरह सुबह 5 बजे घर से नित्यक्रिया के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर वह खेत में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई हीराराम ने पुलिस को मर्ग रिपोर्ट दी है। सूचना पर सेरूणा थाने से हेडकांस्टेबल आडवदान मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। ग्रामीण इलाकों में बढ़ती आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं, हालांकि इस मामले में आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

  • Related Posts

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालातसमाचार गढ़ 19 अप्रैल 2026। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर…

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights