Nature Nature

बॉर्डर तनाव के चलते ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति का धरना अस्थायी रूप से स्थगित

Nature

समाचार गढ़ 10 मई 2025 भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति की ओर से 209 दिनों से जारी धरना शनिवार को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। समिति के सभी धरनार्थियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक आपातकालीन स्थिति बनी रहती है, तब तक धरना स्थगित रहेगा।

हालांकि, सभी ने यह स्पष्ट किया कि आंदोलन स्थायी रूप से समाप्त नहीं किया गया है — स्थिति सामान्य होते ही पुनः पूर्ववत् धरना शुरू किया जाएगा। सभी धरनार्थियों का कहना है कि “देश सबसे पहले है”, इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

धरना स्थल पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पहलगाम हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों और हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद स्वामी, मदनलाल प्रजापत, प्रकाश गांधी, रामकिशन गावड़िया, राजा राम गोदारा, जावेद बहलीम, रामनिवास बाना, आशीष जाड़ीवाल, अमित मित्तल, आदुराम बाना, कालूराम बाना, उस्मान आरिफ, राजू गुसाई, मालाराम कुलड़िया, बीजू राम प्रजापत, विवेक लावा, संजू प्रजापत, आमिर खोखर, नथुनाथ मंडा समेत कई धरनार्थी मौजूद रहे।

समिति का कहना है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर फिर से आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Related Posts

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

समाचार गढ़ 23 जून 2026। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चे हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि एक…

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights