Nature Nature

टीबी के खिलाफ जंग- श्रीडूंगरगढ़ में हुआ जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम!

Nature

जिला क्षय रोग अधिकारी व बीसीएमओ की अध्यक्षता में लैब तकनीशियनों को मिला प्रशिक्षण

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 मई 2025। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत आज श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय LT/LA आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने की।

श्रीडूंगरगढ़ खंड के अधीन आने वाले सभी लैब तकनीशियन व लैब सहायक इस कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में टीबी रोग की प्रभावी रोकथाम, शीघ्र निदान और उपचार पर जोर दिया गया।

डॉ. सी.एस. मोदी ने लैब संचालन की वर्तमान प्रगति, राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियों तथा लैब उपकरणों की कार्यक्षमता की समीक्षा की। उन्होंने निःशुल्क जांच योजना के प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन पर भी बल दिया।

बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी ने स्टाफ को समय पर निदान और इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसटीएस रमेश सिंह ने राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम को लेकर स्टाफ से संवाद किया, वहीं एसटीएलएस जॉनी डेनियल ने बलगम जांच प्रशिक्षण प्रदान किया और निःशुल्क जांच एवं निश्चय ऐप की जानकारी भी विस्तार से दी।

यह कार्यशाला टीबी उन्मूलन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसमें फील्ड स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को अद्यतन जानकारी और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights