Nature Nature

राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज: बीकानेर सहित 30 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए कब तक चलेगा असर

Nature

समाचार गढ़ 11 मई 2025 राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदला और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने बीकानेर सहित 30 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन दिनों रहें सतर्क:
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 मई को 30 जिलों और 12 मई को 27 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। हालांकि 13 मई से यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा और गर्मी दोबारा अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

इन जिलों में है खतरे का संकेत:
बीकानेर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू और नागौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकदार हवाओं की आशंका जताई गई है।

इन संभागों में बारिश के आसार:
जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में बारिश हो सकती है। वहीं बीकानेर में शनिवार सुबह आसमान साफ था, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखा गया।

तापमान का हाल:
राज्य के अधिकतर हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। बीकानेर में 27.3, चूरू में 25.1, गंगानगर में 24.8 और फलोदी में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। राहत की बात यह रही कि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

Related Posts

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी। 1- ऑनलाइन गेमिंग पर पैसे लगा धोखाधड़ी करते 17 को पकड़ा, 91 मोबाइल जब्त। 2- बच्चों के…

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

समाचार गढ़। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, लेकिन बीकानेर संभाग में अब भी भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित है। पिछले कई दिनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद कम, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं

RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 886 पद कम, अब 9,651 पदों पर होगी भर्ती; परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights