Nature Nature

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वार्षिक भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ाई

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 मई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को 31 मई तक वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना होगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जिले में कुल 2 लाख 64 हजार 305 पेंशनर्स हैं। इनमें 1 लाख 87 हजार 239 वृद्वजन पेंशनर्स, 59 हजार 504 विधवा पेंशनर्स, 16 हजार 719 विशेष योग्यजन पेंशनर्स तथा 843 कृषक वृद्वजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे हैं।
पंवार ने बताया कि अब तक लगभग 88.17 प्रतिशत (2 लाख 33 हजार 41) पेंशनर्स द्वारा अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया गया है। वहीं 31 हजार 252 पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन लम्बित हैं।
पंवार ने बताया कि पेंशनर्स द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए ई-मित्र कियोस्क और ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली की छाप बायोमैट्रिक्स से करवाया जा सकेगा। अंगुली की छाप बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए विकसित एन्ड्राइड मोबाइल ऐप ‘राजस्थान पेंशन एंड आधार फेसआरडी के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकाग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा।
पंवार ने बताया कि यदि इस प्रक्रिया द्वारा किसी पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होता है तो पेंशनर्स के संबधित पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने पर पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी पेंशन पोर्टल पर लाॅगइन कर संबधित पेंशनर का पीपीओ नम्बर दर्ज करने पर पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकेगा ।
इस प्रक्रिया के आधार पर भी पेंशनर का वार्षिक सत्यापन नहीं होने पर पेंशनर के व्यक्तिशः उपस्थित होने पर उनके दस्तावेजों की जांच के आधार पर संबधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी द्वारा उनका वार्षिक भौतिक सत्यापन किया जाएगा। भौतिक सत्यापन करते समय संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के आधार से जुडे़ मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से पेंशनर का वार्षिक सत्यापन किया जा सकेगा।
पंवार ने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा संबंधित सामाजिक सुरक्षा पेशन स्वीकृृतिकर्ता अधिकारियों (ग्रामीण क्षेत्रों मे विकास अधिकारी एवं शहरी क्षेत्रों मे उपखण्ड अधिकारी) को निर्देशित किया है कि फील्ड लेवल के सभी अधीनस्थ कार्मिकों को इस कार्य में लगाकर पात्र पेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाएं।

  • Related Posts

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के अंतिम चरण में सरकार का विधायी कामकाज तो आगे बढ़ा, लेकिन लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित…

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 पैसेंजर कोच तैयार किए हैं। पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में बने इन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights