Nature Nature

तूफानी बारिश ने मचाई तबाही: सातलेरा जीएसएस की विद्युत लाइन के पोल गिरे, क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप

Nature

⚡तूफानी बारिश ने मचाई तबाही: सातलेरा जीएसएस की विद्युत लाइन के पोल गिरे, क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, 4 जून 2025।
बुधवार सुबह क्षेत्र में आई तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई जगह पेड़-पौधे उखड़ गए और बिजली के पोल धराशाई हो गए। सबसे बड़ा नुकसान श्रीडूंगरगढ़ से सातलेरा गांव तक जाने वाली उच्च क्षमता विद्युत आपूर्ति लाइन को हुआ, जहां तीन बड़े बिजली के पोल धराशाई हो गए और एक पोल झुककर गिरने की कगार पर पहुंच गया।

इन पोलों के गिरने से सातलेरा गांव स्थित 33 केवी जीएसएस की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। इस जीएसएस से जुड़ी सभी कृषि कुएं, गांव की घरेलू बिजली सप्लाई और औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों की रात अंधेरे में डूब गई और किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पाए।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि धराशाई हुए पोलों को जल्द से जल्द हटाकर नये पोल लगाए जाएं, जिससे जीएसएस की बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू की जा सके और क्षेत्र को राहत मिल सके।

तूफानी बरसात का कहर। श्री डूंगरगढ़ से सातलेरा जीएसएस की विद्युत सप्लाई लाइन के उच्च क्षमता पावर के पोल हुए धराशाई। पूरे जीएसएस की विद्युत सप्लाई हुई ठप ।
  • Related Posts

    दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 12 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि दशमी 12:25 PM🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा 01:43 PM🔅 करण :विष्टि 12:25 PMबव 12:25…

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 12 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights