Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का आगाज़ 5 जून से, उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में हुई विभागीय तैयारी बैठक

Nature

🌱 श्रीडूंगरगढ़ में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का आगाज़ 5 जून से, उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में हुई विभागीय तैयारी बैठक
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 4 जून 2025।
राज्य सरकार के निर्देश पर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड में 5 जून से 20 जून तक पर्यावरण व जल संरक्षण को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपखण्ड कार्यालय सभागार में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उपखण्ड क्षेत्र के समस्त विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि यह जन अभियान मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप राज्य भर में पर्यावरण चेतना, स्वच्छता और वर्षा जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देगा।

5 जून को गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में कार्यक्रमों की शुरुआत कलश यात्रा, वृक्ष पूजन व जल स्रोत पूजन से होगी।
कलश यात्रा का शुभारंभ कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मंदिर से होकर वन विभाग की नर्सरी में पहुंचेगी। वहां तुलसी व पीपल पौधों का पूजन, दीप प्रज्वलन, पौधों का अवलोकन व वितरण किया जाएगा।

इसके साथ ही ‘नेचर वॉक’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वन विभाग विशेषज्ञों द्वारा पेड़-पौधों की प्रजातियों, उपयोगिता और जैव विविधता पर जानकारी दी जाएगी। अंत में सभी को ‘वंदे गंगा जल संरक्षण’ का संकल्प दिलाया जाएगा।

उपखण्ड अधिकारी ने निर्देश दिए कि—

प्रत्येक सरकारी व निजी कार्यालय में पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए।

नर्सरियों की विशेष स्वच्छता करवाई जाए।

गड्ढा खुदाई, पौधारोपण की पूर्व तैयारी, व प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

जन प्रतिनिधियों व आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान की समस्त गतिविधियों को जन चेतना और सहभागिता के रूप में प्रचारित किया जाएगा ताकि समाज में जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित हो सके।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights