Nature Nature

जिले के चयनित बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स लेंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण

Nature

जिले के चयनित बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स लेंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण

समाचार गढ़, बीकानेर, 4 जून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों से बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण बैच-2, नौ से 10 जून को इंडियन इंटरनेशनल इंस्टिट्यूशन ऑफ़ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार कुमावत ने बताया कि विभाग के निर्देशानसार वरिष्ठतम सुपरवाइजर्स या बीएलओ को जिला दल प्रभारी नियुक्त कर, समन्वय के लिए उत्तरदायित्व सौपा जाएगा। जिले के दल को 8 जून रात्रि तक निर्धारित आवास व्यवस्था पर रिपोर्टिग सुनिश्चित की जाएगी। समस्त चयनित बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल सभागार आईआईआईडीईएम पर प्रातः 08ः15 बजे पर उपस्थित रहेंगे।‌

जिले की सात विधानसभा क्षेत्र से चयनित बीएलओ पर्यवेक्षक
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ/ बीएलओ पर्यवेक्षक का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक भवानीशंकर, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ बजरंग बिश्नोई, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ द्वारका प्रसाद तथा कोलायत विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक संजयनाथ सारण को दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे। साथ ही लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक पूर्णाराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह एवं नोखा विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सारस्वत दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

Related Posts

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights