Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: जयपुर पब्लिक स्कूल ने किया नाम रोशन, नए शैक्षिक सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश शुरू

Nature

श्रीडूंगरगढ़: जयपुर पब्लिक स्कूल ने किया नाम रोशन, नए शैक्षिक सत्र 2025–26 के लिए प्रवेश शुरू
समाचार गढ़, 13 जून. श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय जयपुर पब्लिक स्कूल हर बार नए कीर्तिमान स्थापित कर नाम ऊँचा किया है। इस बार भी विद्यालय ने शैक्षिक उत्कृष्टता का परचम लहराकर श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन किया।

कुछ दिन पहले ही जारी हुए दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम उत्कृष्ट रहने पर विद्यालय सहित अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इस बार विद्यालय की साक्षी प्रजापत ने 98.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे जिले में अपनी छाप छोड़ी है. वहीँ सोमेश चौहान ने 96.83, वंदना चौधरी ने 96.67, रमन घिंटाला ने 96.33, ममता तेतरवाल ने 95.67, राधा यादव ने 94.0, भूमिका गोदारा ने 91.67, भूमिका चौधरी ने 88.17, सत्यम कुमार ने 88.33, पवन सारण ने 88.33, खुशी जाखड़ ने 87.33 प्रतिशत अंक पाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया. विशेष बात यह है कि विद्यालय ने 22 में से 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी या इससे अधिक अंक अर्जित किए हैं।

संस्थान की निदेशिका चन्द्रमुखी घिंटाला ने शिक्षकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों की इस सफलता पर शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने कहा, “विद्यालय मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता सहित शैक्षिक कौशल पर विशेष जोर देता आया है, जिसका फल अच्छे रिजल्ट्स पर नजर आया।” शैक्षिक व्यवस्था में सतत टेस्ट विधि अपनाई जाती रही, जिसका सकारात्मक प्रभाव हुआ।

जयपुर पब्लिक स्कूल की सुविधाओं की बात की जाये तो यहाँ वातानुकुलित कक्षाएँ, सुरक्षा व्यवस्था, खेल मैदान, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब सहित छात्र-छात्राओं की शैक्षिक जरूरतें पूर्ण करने वाली हर व्यवस्था मौजूद है। साथ ही विद्यालय द्वारा शैक्षिक प्रतियोगिताएँ, खेल प्रतियोगिताएँ, वार्षिकोत्सव, शैक्षिक भ्रमण सहित अनेक कार्यक्रम भी नियमित रूप से किए जाते हैं, जिसका उद्देश्य उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना है।

अब नए शैक्षिक सत्र (2025–26) के लिए जयपुर पब्लिक स्कूल ने प्रवेश शुरू किया है — नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक नामांकन किया जाएगा। अभिभावक अधिक जानकारी या प्रवेश सम्बन्धी सलाह के लिए विद्यालय कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

निकाय चुनाव में खपाने की तैयारी की जांच, पुलिस खंगाल रही है बांग्लादेश से जुड़े नेटवर्क के तार समाचार गढ़। जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम और बजाज नगर थाना पुलिस…

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

समाचार-गढ़ 26 अगस्त, 2026। नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। गंडक में अचानक जलप्रवाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

तेलंगाना में भीषण बस हादसा, लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया; 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

तेलंगाना में भीषण बस हादसा, लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया; 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights