Nature Nature

स्वामी समाज का बनेगा छात्रावास, आदर्श कॉलोनी के पास होगा निर्माण

Nature

समाचार गढ़ 29 जून 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के धन्नावंशी स्वामी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट की एक अहम बैठक रविवार को यहां बासनीवाल भवन में भगवानदास स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में समाज के उत्थान हेतु आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। संस्थापक ट्रस्टी ओमप्रकाश स्वामी ने समाज के नव सृजित ट्रस्ट के उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं के साथ विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि समाज के विद्यार्थियों की आवश्यकता अनुरूप कस्बे के आदर्श कॉलोनी के समीप स्थित वैष्णव विहार कॉलोनी में छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इस छात्रावास में अंडरग्राउंड सभास्थल, ऑफिस, किचन, कमरे एवं अन्य प्रसाधन का निर्माण कराया जाएगा।

छात्रावास निर्माण में तहसील क्षेत्र के सभी समाज बंधुओं का आर्थिक सहयोग हासिल किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में ट्रस्टियों की संख्या बढ़ाने एवं प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। प्रतिभा सम्मान में समाज के कक्षा 10 व 12 के 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं सरकारी सेवा प्राप्त करने वाले समाजबंधुओं का सम्मान किया जाएगा। छात्रावास निर्माण की देखरेख का कार्य ठेकेदार चंपालाल स्वामी को सौंपा गया।

बैठक में धन्नावंशी स्वामी के किशोरदास, गोपालदास, सोहनदास, मूलचंद, शंकरदास, हरिदास, राजकुमार, सुभाष, सीताराम, मुन्नीदास, विक्रम, बजरंगदास, मोहनदास, तिलोकदास, बीरबल, मदनदास, चंपालाल, शिवदास, गौरीशंकर, पूनमचंद, सांवरदास, दीनदयाल, संजय कुमार एवं राजूदास इत्यादि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Posts

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights