Nature Nature

गुरु पूर्णिमा विशेष : शिव धोरा में आरती-पूजन, तेरापंथ में साध्वियों के प्रवचन से गूंजा परिसर

Nature

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

समाचार गढ़ 10 जुलाई 2025 आज सुबह शिव धोरा में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर गुरु महाराज जी श्री भरतशरण जी को भारत माता का प्रतीक चिह्न भेंट किया गया तथा विधिवत आरती की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने महाराज जी को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया।

गुरु पूर्णिमा के इस आयोजन में भक्ति और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला।

गुरु को भगवान से भी ऊपर बताया, आषाढ़ी पूर्णिमा पर श्रद्धा से मनाया तेरापंथ स्थापना दिवस

 समाचार गढ़ 10 जुलाई 2025 गुरुवार को आषाढ़ी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सेवा केंद्र मालू भवन में तेरापंथ स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में हुआ, जिसमें साध्वी संगीतश्री और डॉ. साध्वी परमप्रभा का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर साध्वी संगीतश्री ने कहा, “गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर है। भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोपरि माना गया है। आचार्य भिक्षु ने तेरापंथ की स्थापना अहंकार और ममकार के विसर्जन के रूप में की थी। संयम की मशाल लेकर चलना और जनहित में मार्गदर्शन करना ही गुरु का स्वभाव है।”
साध्वी डॉ. परमप्रभा ने अपने उद्बोधन में कहा, “आचार्य भिक्षु ने धर्म को त्याग, अहिंसा और मैत्री से जोड़ा। तेरापंथ केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि दर्शन और सिद्धांत का जीवन्त प्रतीक है। उनका चरित्र महान, इरादे अटल और उद्देश्य स्पष्ट थे।”

कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की उर्मिला गिया द्वारा मंगलाचरण से की गई। इसके बाद साध्वी सम्पतप्रभा, साध्वी कर्त्तव्ययशा, साध्वी मुदिताश्री, साध्वी शांतिप्रभा और साध्वी कमलविभा ने अपने विचारों के माध्यम से तेरापंथ दर्शन को सहज भाषा में प्रस्तुत किया।

सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा, तेयुप के सहमंत्री सुमित बरड़िया और संतोष देवी संचेती ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महिला मंडल की ओर से भक्ति गीतिका की प्रस्तुति दी गई, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा। संचालन महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।

कार्यक्रम में महिला मंडल से मंजू झाबक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights