Nature Nature

विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव बेनीसर में किया 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास- विकास की दिशा में एक और सशक्त कदम

Nature

समाचार गढ़ 13 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़।क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित योजना 33/11 केवी जीएसएस, हेमासर फांटा, बेनीसर का आज भव्य शिलान्यास श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के करकमलों से सम्पन्न हुआ। यह परियोजना क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर विधायक सारस्वत ने कहा कि इस जीएसएस के निर्माण से किसानों और आमजन को मजबूत बिजली नेटवर्क मिलेगा, जिससे वोल्टेज की समस्या समाप्त होगी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी निरंतर विकास कार्य जारी हैं और आगे भी गति पकड़ेंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बेनीसर, हेमासर और भोजस गांवों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उमंग और उत्साह से 100 से अधिक ट्रैक्टरों की रैली के माध्यम से विधायक श्री सारस्वत का भव्य स्वागत किया।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिलान्यास किया ।

इस अवसर पर भूमि दानदाता सोहन गोदारा, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, जगदीश पारीक,
नौरंगनाथ सिद्ध,महेश राजोतिया, कोझुराम शर्मा,पवन स्वामी, पार्षद जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, मदन सोनी, सीताराम सोनी, पवन इंदौरिया, मोहन नाथ, सुखवीर भार्गव, बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता चंद्रेश यादव सहित बेनीसर से मोहननाथ सिद्ध, सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा, उत्तमनाथ सिद्ध, देवनाथ सिद्ध, श्रवण मेघवाल भोजास, मालसिंह राजू सिंह राजपुरोहित, हेमासर अशोक शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा आदि के साथ सैंकड़ों किसान और आमजन सहित भाजपा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, ग्रामीणजन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और इस क्षण को गौरवमयी बनाया।

Related Posts

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

समाचार गढ़, 20 अप्रैल 2026। मंगलवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU)…

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

समाचार गढ़ 20 अप्रैल 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

जम्मू-उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 21 मौतें, कई घायल

बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगों से सजा आसमान, ‘बोयकट्या’ की गूंज के बीच चाइनीज मांझे से हादसे

खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

खाटूश्यामजी में महिला की सोने की चेन तोड़ी, 5 महिलाएं पकड़कर पुलिस के हवाले

गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग

गर्मी बढ़ते ही बिजली डिमांड को लगे पंख, 10 दिन में 500 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ी मांग
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights