Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित आस-पास के इलाकों में झूमकर बरसा सावन, भूमिपुत्र हुए हर्षित, सावन की लगी झड़ी — देखें फोटो सहित पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, 26 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। पिछले कई दिनों के बाद एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बीकानेर जिले में मानसूनी बादलों ने जमकर पानी बरसाया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों सहित आसपास के इलाकों में सावन के बादलों ने मल्हार गाते हुए किसानों के माथे पर मुस्कान लौटा दी है। सावन की इस बारिश से फसलों को जबरदस्त फायदा मिलेगा।

शनिवार को सावन की काली घटाओ ने गाया मेघ मल्हार जमकर बरसी घटाओ ने फसलों में लौटाई जान ।

पहले कातरा एवं गोजा लट से परेशान किसानों के लिए यह बरसात उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। किसानों ने बताया कि इस समय फसलों को अच्छी बरसात की आवश्यकता थी और आज कई गांवों में अच्छी बारिश हुई है। श्रीडूंगरगढ़ के अलावा आसपास के इलाकों में भी अच्छी बरसात की सूचना मिली है।

आस पास के इलाको में झूमकर बरसा सावन। रूनियाँ बड़ा बास में हुई बीस अंगुल बरसात।फोटो मुकेश कुमार सारस्वत

रूणिया बड़ा बास से मुकेश कुमार सारस्वत की रिपोर्ट:
आज दोपहर को सावन की काली घटाओं ने झमाझम बारिश की। आस-पास के गांव — धीरेराबास, रूपेरा, आसेरा, भोजेरा, शेरेरा, हेमेरा, राजेरा आदि में बादलों ने जमकर पानी बरसाया। किसानों के चेहरे पर खुशियां लौट आई हैं। रूणिया बड़ा बास के किसान मालाराम सारस्वत ने बताया कि लंबे समय से बारिश के अभाव में किसान चिंतित थे, अकाल की आहट भी दिखाई देने लगी थी, लेकिन आज इंद्रराजा की कृपा से अच्छी बरसात हो गई। यहां लगभग 15 से 20 अंगुल तक बारिश हुई है।

समीपवर्ती गांव खारड़ा में शनिवार दोपहर को हुई झमाझम बरसात के बाद का दृश्य ।फोटो बजरंगलाल सारस्वत

खारड़ा से कैलाश शर्मा की रिपोर्ट:
आज यहां बादलों ने मेघ मल्हार गाया और एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस अच्छी बारिश से फसलों में नई जान आ गई है। खारड़ा सहित आस-पास के गांवों में भी लगभग 20 अंगुल बारिश के समाचार मिले हैं।

कई गांवों में बरसी सावन की घटाए गांव हुए तर बतर।

शेरूणा से बहादुरनाथ के अनुसार:
गांव की रोही में अच्छी बरसात हुई है। यहां 10 से 15 अंगुल वर्षा से फसलों को जीवनदान मिला है।

इसके अलावा रतनगढ़ और फतेहपुर में भी अच्छी बरसात हुई है। फतेहपुर में तेज बारिश के कारण कस्बा टापू में तब्दील हो गया। जगह-जगह पानी भरने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। बादलों की बरसात के बाद सावन की झड़ी का सिलसिला शुरू हो गया है।

श्री डूंगरगढ़ अंचल पर मानसून मेहरबान । सेरूणा गांव में जमकर बरसे बदरा।फोटो बहादुर

वीर बिग्गाजी मंदिर के पूर्व पुजारी मालाराम तावनियां ने बताया कि सावन की बड़ी तीज की पूर्व संध्या पर वर्षा होना शुभ संकेत है। बुजुर्ग तावनियां ने कहा कि इस बार पर्याप्त वर्षा का योग बना हुआ है, जो अन्नदाता किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।

जिले के समीपवर्ती रतनगढ़, फतेहपुर में हुई मूसलाधार बरसात के बाद लहरें चल पड़ी ।

Related Posts

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights