Nature Nature

जय हनुमान सुंदरकांड मंडली ने किया 201वां सुंदरकांड पाठ, नई कार्यकारिणी की घोषणा

Nature

समाचार गढ़ 27 जुलाई 2025 जय हनुमान सुंदरकांड मंडली द्वारा निःशुल्क सुंदरकांड पाठ कल शाम शनिवार 26/07/2025 को 201वाँ पाठ सहर्ष संपूर्ण किया गया। मंडली की स्थापना लगभग चार वर्ष पूर्व 14/08/2021 को हुई थी, जो निरंतर प्रत्येक शनिवार को पाठ करती है।
मंडली के अध्यक्ष विष्णु जी तावनियाँ एवं उपाध्यक्ष बजरंग मूंधड़ा के नेतृत्व में आज मीटिंग हुई, जिसमें मंडली के सभी सदस्यों की सहमति से श्री चंद चुरा (जलधारा) को अध्यक्ष और वासुदेव सारस्वत को उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया और दोनों का पुष्प माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने मंडली की रूपरेखा व कार्यों के बारे में विधिवत रूप से सेवाएं देने का संकल्प लिया।

मंडली के पूर्वनिर्धारित नियमानुसार – ना किसी से पैसा लेना, ना माइक सेट लगवाना, प्रसाद में मात्र चना-मखाना लेना, और सेवा में उपयोग होने वाले ढोलक, हारमोनियम, पुस्तक, पंडित जी – सब मंडली के पास उपलब्ध हैं, जिनका कोई चार्ज नहीं लिया जाता।

किसी भाई को सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखने हेतु पहले अपना नाम व पता लिखवाने हेतु अध्यक्ष से संपर्क करना होगा। प्रतीक्षा सूची के अनुसार बारी आने पर सूचित किया जाएगा। (विदित रहे, मंडली के पाठों की प्रतीक्षा सूची अनुसार अभी लगभग एक साल तक के पाठ निर्धारित हैं।)

बैठक में मंडली के पूर्व अध्यक्ष विष्णु जी तावनियाँ, पूर्व उपाध्यक्ष बजरंग मूंधड़ा, वर्तमान अध्यक्ष श्री चंद चुरा, उपाध्यक्ष वासुदेव सारस्वत, रामावतार सैनी, मनीष माली, श्याम जी पारीक पूनरासर, छतर मल जी जैन, मनोज नाई, सोनू मारू, दीपक जी सोनी, जय प्रकाश जी सोनी, सीताराम जी सोनी, भागीरथ जी सोनी, भवानी तांवनियाँ, आशीष सेवग, घनश्याम बिहानी, नेम जी जांगिड़, राधे सारस्वत, दीपक हिन्दू, अनिल जांगिड़, नरपत सिंह उपस्थित रहे।

Related Posts

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights