Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: SIR अभियान के अंतर्गत बीएलओ व सेक्टर सुपरवाइजर का प्रशिक्षण सम्पन्न

Nature

समाचार गढ़, 1 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़
जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR-2025) के अंतर्गत बीएलओ एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी शुभम शर्मा ने की। उन्होंने बीएलओ एवं सेक्टर सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे गणना प्रपत्रों एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों की अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें।

प्रशिक्षण की निगरानी नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान द्वारा की गई। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के भाग संख्या 201 से 243 तक के बीएलओ तथा सेक्टर सुपरवाइजर संख्या 21 से 26 तक के अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ और सुपरवाइजरों को उनके कर्तव्यों, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मान्य दस्तावेजों की सूची, सत्यापन विधि व डिजिटल माध्यम से प्रपत्र अपलोड करने की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा B.L.O. ऐप के माध्यम से प्रपत्रों को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया का चरणबद्ध अभ्यास करवाया गया।

इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in/eroll_2002.aspx से 2002 की मतदाता सूची डाउनलोड करने तथा https://voters.eci.gov.in पोर्टल से गणना प्रपत्र डाउनलोड व अपलोड करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएलएमटी श्री पवन कुमार माली के मार्गदर्शन में एएलएमटी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू एवं श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा संपन्न करवाया गया।
बीएलओ–सुपरवाइजर रजिस्ट्रेशन व प्रशिक्षण व्यवस्था का कार्य पूरब चंद जाखड़ व ओम प्रकाश द्वारा संपादित किया गया।

Related Posts

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के अंतिम चरण में सरकार का विधायी कामकाज तो आगे बढ़ा, लेकिन लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights