Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की कुछ खास खबरें पढ़े एक साथ, एक नजर में

Nature

  1. बोलेरो की टक्कर से गाय की मौत, तीन घायल
    समाचार गढ़, 2 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। गांव झंझेऊ के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाय से टकराकर पलट गई। बोलेरो सवार कोलायत निवासी श्रीचंद विश्नोई, श्यामसुंदर विश्नोई व उनकी बहन को मामूली चोटें आईं। मौके पर शेरूणा थाने से हैड कांस्टेबल आवड़दान पहुंचे। बोलेरो को क्रेन से हटाकर रास्ता साफ किया गया। वहीं बीदासर रोड पर बोलेरो कैम्पर पलटने से घायल प्रतापगढ़ निवासी लालाराम (40) को डॉ. गौरव सैनी की टीम ने संभाला और बीकानेर रेफर किया।
  2. शांतिभंग व अवैध शराब के मामलों में 5 गिरफ्तार
    समाचार गढ़, 2 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच जनों को पकड़ा। सेरूणा थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने हरिकिशन उर्फ रामकिशन जाट (कल्याणसर नया) से 37 पव्वे अवैध शराब बरामद कर मामला दर्ज किया। वार्ड दो में झगड़े पर बीछवाल थाना क्षेत्र के जीतू, शंकरलाल व सुंदरलाल सांसी को एएसआई सुरेश गुर्जर ने शांतिभंग में पकड़ा। वहीं एएसआई ग्यारसीलाल ने बाना निवासी मनोज मेघवाल को शांतिभंग में गिरफ्तार कर पाबंद करवाया।
  3. झूलेलाल चालीसा महोत्सव में बेटियों का सम्मान
    समाचार गढ़, 2 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। सिंधी समाज ने झूलेलाल मंदिर में चालीसा महोत्सव के 17वें दिन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह में आईएएस ममता जोगी व आरजेएस पूनम जोगी को शॉल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी, मंत्री अशोक वासवानी व महिलाओं ने स्वागत किया। बच्चों ने मीनाक्षी मोरवानी के निर्देशन में गीत-भजन व नाटिका प्रस्तुत की। अंत में भजन, आरती व प्रसाद वितरण हुआ।
  4. पूनम नाई ने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
    समाचार गढ़, 2 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। कालूबास निवासी पूनम नाई ने पति श्यामसुंदर पुत्र मदनलाल नाई सहित छह ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में परिवाद पेश किया है। आरोप है कि शादी के बाद एक लाख रुपये व बाइक की मांग की गई, बेटी के जन्म पर प्रताड़ित किया गया और एक साल पहले उसे रसोई में जलाने की कोशिश भी हुई। कोर्ट ने FIR दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
  • Related Posts

    होटल से चार बालश्रमिकों को कराया मुक्त, 14 से 15 घंटे करवाया जाता था काम, होटल संचालक के खिलाफ होगा मामला दर्ज

    समाचार गढ़ 19 मई 2026। मानव तस्करी यूनिट, उद्योग नगर पुलिस और गायत्री सेवा संस्थान ने मंगलवार को एक संयुक्त कार्रवाई की। जिसमें एक होटल से चार बालश्रमिकों को मुक्त…

    अदाणी को बड़ी राहत: अमेरिका में गौतम अदाणी और सागर अदाणी पर सभी आपराधिक आरोप खत्म

    समाचार गढ़, 19 मई 2026। भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी को अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने दोनों के खिलाफ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होटल से चार बालश्रमिकों को कराया मुक्त, 14 से 15 घंटे करवाया जाता था काम, होटल संचालक के खिलाफ होगा मामला दर्ज

    होटल से चार बालश्रमिकों को कराया मुक्त, 14 से 15 घंटे करवाया जाता था काम, होटल संचालक के खिलाफ होगा मामला दर्ज

    अदाणी को बड़ी राहत: अमेरिका में गौतम अदाणी और सागर अदाणी पर सभी आपराधिक आरोप खत्म

    अदाणी को बड़ी राहत: अमेरिका में गौतम अदाणी और सागर अदाणी पर सभी आपराधिक आरोप खत्म

    “अट्टा-सट्टा” कुप्रथा है। हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बेटियां सौदे की वस्तु नहीं, मंजूर किया तलाक, फैसला बनेगा नजीर।

    “अट्टा-सट्टा” कुप्रथा है। हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, बेटियां सौदे की वस्तु नहीं, मंजूर किया तलाक, फैसला बनेगा नजीर।

    बैंक में आम लोगों के खाते खुलवा कर लिए कमीशन पर, किया बड़ा साइबर फ्रॅाड, मामला दर्ज

    बैंक में आम लोगों के खाते खुलवा कर लिए कमीशन पर, किया बड़ा साइबर फ्रॅाड, मामला दर्ज

    राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

    राजस्थान में महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ा संकट, सीमावर्ती जिलों में पेट्रोल पंपों की बिक्री 40% तक घटी

    योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    योगी बोले- सड़कें इबादत के लिए नहीं, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights