Nature Nature

मां भगवती शिक्षण संस्थान सेरूणा को मिला ‘स्कूल/टीचर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025’

Nature

समाचार गढ़, 17 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सेरूणा का मां भगवती शिक्षण संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। संस्थान को हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से “इंडिया मोस्ट प्रेस्टीजियस अवॉर्ड 2025” प्रदान किया गया है। यह सम्मान जयपुर के फोक्सो फ्लोरी होटल में रविवार, 17 अगस्त 2025 को आयोजित भव्य समारोह में दिया गया। संस्थान प्रधान ओमप्रकाश बरोड़ और अध्यापक चेतनराम ने यह अवॉर्ड ग्रहण किया। पुरस्कार मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और संस्थान के शिक्षकों व विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया। ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस उपलब्धि का स्वागत किया गया। सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह, नारायण मेघवाल, धर्मनाथ, मनोज भादू, श्रवण भादू सहित समस्त ग्रामीणों ने संस्थान को बधाइयाँ देते हुए आभार जताया। इस उपलब्धि ने न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और यह संदेश दिया है कि गांव की धरती पर भी शिक्षा की अलख जलाकर राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल कायम की जा सकती है। गांव-गांव से मिल रही बधाइयों ने संस्थान परिवार के उत्साह को नई ऊँचाइयाँ दी हैं।

Related Posts

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी कोराजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा।तेजसिंह जोधा, कृष्णा कुमारी, प्रेम और पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ को किया जाएगा पुरस्कृत। समाचार गढ़, बीकानेर।…

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव तोलियासर में गृह प्रवेश के मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights