Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से प्रथम रामदेवरा पदयात्रा संघ 21 अगस्त को होगा रवाना

Nature

समाचार गढ़ 20 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़।
भाद्रपद मास के आरंभ होते ही मन रामदेवरा के दर्शन को आतुर हो उठता है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ का प्रथम रामदेवरा पदयात्री संघ आगामी 21 अगस्त, गुरुवार सुबह 11:30 बजे सरकारी अस्पताल के पास स्थित बाबा रामदेव मंदिर से भव्य जुलूस के साथ रवाना होगा।

संघ के व्यवस्थापक राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ मित्र मंडल विशेष नवाचार लेकर आ रहा है। इस बार की पदयात्रा में भक्त रथ, घोड़ा, ऊंट, कच्छी घोड़ी नृत्य, आकर्षक झांकियां, अघोरी नृत्य, भगवान शंकर एवं नंदी की विशेष झांकियां शामिल रहेंगी। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा माल्यार्पण कर पदयात्रा को रवाना करेंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी शिवनारायण राठी, रामचंद्र राठी, तुलसीराम चौरडिया, गोपाल राठी, महावीर माली, मनोज गुसाईं, हीरालाल पुगालिया, अंजू पारख, बजरंग सेवग, विजयराज सेवग, मनोज पारख, के.एल. जैन, भागीरथ सुथार, शंकरलाल ओझा और विनीता सारस्वत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय खिलाड़ी का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान भारतीय 60 प्लस वेटरन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी किशन ओझा का राजगुरु पंडित देवीलाल रामदेव उपाध्याय परिवार के आर्थिक सौजन्य से भव्य सम्मान किया जाएगा। उपाध्याय ने इस सम्मान को खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात बताते हुए सभी सामाजिक संस्थाओं और खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया है।

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

समाचार गढ़, 15 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कल 16 व 17 मई को दो  दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए में…

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम समाचार गढ़, 15 मई 2026। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

श्रीडूंगरगढ़ में 16-17 मई को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप, 6 महत्वूपर्ण टेस्ट मात्र 120 रूपये में, फुल बॉडी चेकअप में महाछूट ऑफर

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

NEET-UG अब होगी ऑनलाइन, पेपर लीक पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 21 जून को होगा री-एग्जाम

खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

खेत की डिग्गी बनी काल: बीकानेर में तीन सगी बहनों की डूबने से मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल: HUDCO के CSR फंड से बीकानेर के 40 विद्यालयों का होगा कायाकल्प

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

भारत ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, 30 सितंबर तक रहेगा प्रतिबंध

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।

ब्रेकिंग, कांग्रेसी नेता के घर 12 राउंड फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली, शहर में दहशत का माहौल।
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights