Nature Nature

सातलेरा के ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर योजना का किया पुरजोर विरोध, बैरंग लौटे बिजली विभाग के कर्मचारी

Nature

समाचार गढ़ 21 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़ गुरुवार को बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर योजना के तहत कार्मिक गांव सातलेरा में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने लगे।

ग्रामीणों के तीव्र विरोध को देखते हुए विभागीय कार्मिक बिना कोई मीटर लगाए बैरंग लौट गए। ग्रामीणों ने बताया कि आज कार्मिक उपस्वास्थ्य केंद्र पर मीटर लगाने पहुंचे थे, तभी सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए और जमकर विरोध किया।

ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि गांव में कहीं भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिया जाएगा। चाहे उपस्वास्थ्य केंद्र हो, स्कूल हो, मंदिर हो या फिर किसी का घर — किसी भी स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गांव में गहमा-गहमी और भारी विरोध के चलते विभागीय कार्मिक मीटर लगाए बिना ही वापस लौट गए। ग्रामीणों ने एक स्वर में स्मार्ट मीटर योजना का पुरजोर विरोध किया और चेतावनी दी कि गांव में कहीं भी मीटर लगाने का प्रयास हुआ तो उसका कड़ा प्रतिरोध किया जाएगा।

मौके पर कॉमरेड गिरधारीलाल जाखड़, भोमाराम जाखड़, परता राम भुवाल, पूराराम, परमाराम, मानाराम जाखड़, मघाराम, किशनलाल जाखड़, दुलाराम, राजूराम जाखड़, सुभाष, जीवनदास, बगताराम, मनीष कुमार, रामचंद्र, कालूराम सारस्वत, कामरेड कुंभाराम तावनियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और स्मार्ट मीटर योजना का जोरदार विरोध किया।

देखें वीडियो:-

https://www.facebook.com/share/v/19QRBTmJNx/

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 11 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज दलहन व तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना और…

बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं सामने आई हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights