Nature Nature

भक्ति के रंग में रंगा खारड़ा गांव, खारड़ा से झोरड़ा विशाल पैदल यात्री संघ गाजे-बाजे एवं जुलूस के साथ रवाना

Nature

समाचार गढ़ 23 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़/खारड़ा (खारड़ा से कैलाश औझा की रिपोर्ट)
रामदेवरा पैदल यात्रियों की रवानगी के साथ ही नागौर जिले के ग्राम झोरड़ा स्थित ब्राह्मण कुल अवतारी एवं सर्पों के देव श्री हरिराम जी महाराज के धाम पर धोक लगाने के लिए पैदल यात्री संघों की रवानगी शुरू हो गई है।

हाथों में सफेद और लाल ध्वज, जुबां पर बाबा श्री हरिराम जी महाराज के जयकारे, पैरों में बंधे घुंघरुओं की झंकार, आसमान से उड़ती गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच नाचते-गाते बाबा के भक्तों का यह भक्तिमय दृश्य शनिवार को गांव खारड़ा में देखने को मिला। यहां से झोरड़ा पैदल यात्री संघ ‘मस्त मंडल’ का भव्य जुलूस रवाना हुआ।

समीपवर्ती गांव खारड़ा से झोरड़ा पैदल यात्री संघ, जो सबसे बड़े संघों में शामिल है, बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद गाजे-बाजे और जुलूस के साथ गांव के मुख्य मार्गों से होकर रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व पैदल यात्रियों ने सर्पों के देव बाबा हरिराम जी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना एवं ज्योत का दर्शन लाभ लिया। मंदिर पुजारी श्रवणदास ने पैदल यात्रियों को ध्वजा सौंपते हुए तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

इस पावन अवसर पर पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर नजर आया। महिलाओं ने बाबा श्री हरिराम जी महाराज की छावली की प्रस्तुति दी। इस विशाल पैदल यात्री संघ में युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं सहित दो सौ से अधिक पैदल यात्री शामिल हैं।

संघ के व्यवस्थापक सांवरमल व नेमीचंद सारस्वत ने बताया कि यह पैदल यात्री संघ भादवा शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को झोरड़ा धाम पहुंचकर धोक लगाएगा। संघ संचालक ओंकारमल गोदारा ने कहा कि खारड़ा से झोरड़ा यह पैदल यात्री संघ हर वर्ष धोक लगाने के लिए रवाना होता है।

इसी प्रकार बीकानेर से सबसे बड़ा रामदेवरा पैदल यात्री संघ ‘मस्त मस्ताना मंडल’ आज ओझा भवन से भव्य जुलूस के साथ रवाना हुआ। संघ के सदस्य अनिल कुमार ओझा ने बताया कि संघ ने पूजा-अर्चना के बाद जुलूस के साथ रवानगी दी।

Related Posts

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। राजस्थान में अदालतों को बम से उड़ाने की…

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। सप्ताह के शुरुआती कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights