Nature Nature

सातलेरा में 28 को होगा हरिराम जी व भैरूं जी महाराज का विशाल जागरण, झोरड़ा धाम के लिए पैदल यात्री संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना

Nature

समाचार गढ़, 26 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में जागरणों की धूम के बीच गांव सातलेरा में 28 अगस्त को दो दिव्य जागरणों का आयोजन होने जा रहा है। यहां एक ओर ब्राह्मण कुल अवतारी सर्पों के देव बाबा हरिराम जी महाराज का भव्य जागरण होगा, तो दूसरी ओर कांकड़ स्थित भैरूं जी महाराज मंदिर पर भी रात्रि विशाल जागरण का आयोजन होगा।

हरिराम जी महाराज जागरण
मंदिर पुजारी मालाराम तावनियां ने बताया कि जन सहयोग से आयोजित बाबा का विशाल रात्रि जागरण 28 अगस्त भादवा शुक्ल पक्ष की ऋषि पंचमी को होगा। इस जागरण में जोधपुर के चैनपुरी गोस्वामी एंड पार्टी, इंदरोका के राजू सिंह खींची एंड पार्टी तथा नृत्य कलाकार पूजा जोधपुरी सहित कई ख्यातनाम कलाकार बाबा के भजनों और कथाओं की संगीतमय प्रस्तुति देंगे।
मंदिर को रोशनी और सजावट से सजाया जा रहा है तथा कमेटी द्वारा आसपास के गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

झोरड़ा पैदल यात्री संघ रवाना
इसी कड़ी में आज शाम गांव सातलेरा से झोरड़ा पैदल यात्री संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। संघ के प्रेम सारस्वत ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद यात्रियों ने धाम के लिए प्रस्थान किया।

भैरूं जी महाराज जागरण
वहीं सातलेरा-तोलियासर मार्ग स्थित कांकड़ भैरूं जी महाराज मंदिर पर भी 28 अगस्त की रात्रि विशाल जागरण का आयोजन होगा। मंदिर पुजारी कालूराम नाई ने बताया कि इस जागरण में किशन एंड पार्टी तोलियासर तथा मांगीलाल एंड पार्टी सरदारशहर बाबा भैरूनाथ के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है और इसी दिन मंदिर परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का भंडारा भी रखा जाएगा।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights