Nature Nature

धर्म परिवर्तन रोकने के नए विधेयक पर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल का हमला, बोले – सरकार ध्यान भटकाने का कर रही काम

Nature

समाचार गढ़, 11 सितंबर 2025। राजस्थान में धर्म परिवर्तन रोकने के नए विधेयक को लेकर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के खिलाफ पहले से ही कानून मौजूद है, इसलिए इस नए विधेयक का कोई औचित्य नहीं है।

मेघवाल ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश के असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा हिन्दू-मुस्लिम, पाकिस्तान और मंदिर-मस्जिद की राजनीति करती रही है और केवल झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करती है।

उन्होंने कहा कि देश के वास्तविक विकास के लिए बेरोजगारी, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और चिकित्सा जैसे मुद्दों पर बात होनी चाहिए। मेघवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनुभवहीन बताते हुए कहा कि वह पहली बार विधायक बने हैं और उन्हें जितना लिखकर दिया जाता है, उतना ही पढ़ते हैं।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार “चोरों के गिरोह” की तरह काम कर रही है – कोई जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रहा है, कोई हाथ पकड़कर खड़ा है तो कोई जनता की जेब काटने में लगा है।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights