Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के गीतकार-संगीतकार सुमेर पुगलिया को मिलेगा जसवंतमल राठी संगीत-भूषण सम्मान

Nature

समाचार गढ़ 11 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से इस बार श्री जसवंतमल राठी स्मृति संगीत-भूषण सम्मान वरिष्ठ गीतकार, संगीतकार और गायक सुमेरमल पुगलिया को प्रदान किया जाएगा।

राजस्थानी लोक रंग से ओतप्रोत पुगलिया ने महज़ 14 वर्ष की उम्र में अपने मामा के लिखे गीतों को संगीतबद्ध कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। उन्होंने अपने मन के चाव से सैकड़ों गीत लिखे और उन्हें संगीतबद्ध किया। व्यावसायिक उपयोग से दूर रहते हुए वे हमेशा स्वान्तः सुखाय कार्य करते रहे हैं।

उनका गाया और संगीतबद्ध किया गीत “अरे घास री रोटी” काफी लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा अपने मामा जसकरण आंचलिया के लिखे ढेरों राजस्थानी गीतों को उन्होंने संगीत दिया। वहीं “रेशम की झिलमिल चूंदड़ी” जो श्रीमंतकुमार व्यास रचित एक ऐतिहासिक गाथा है, उसे उन्होंने संगीतबद्ध कर राजस्थान कोकिला सीमा मिश्रा के साथ भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

सम्मान के अन्तर्गत सुमेर पुगलिया को 31 हजार रुपये की राशि, शॉल, श्रीफल तथा सम्मान-पत्र भेंट किया जाएगा। यह सम्मान समारोह आगामी अक्टूबर माह में एक भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने बताया कि पिछले छह वर्षों से यह सम्मान विभिन्न गायक, वादक और संगीतकारों को प्रदान किया जा रहा है। इस वर्ष समारोह के प्रायोजक श्री गौरीशंकर राठी रहेंगे, जो स्वयं साहित्य और संगीत प्रेमी व्यक्तित्व हैं।

Related Posts

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

समाचार गढ़। राजस्थान सरकार ने 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम…

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुतिसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर पुरोहितान निवासी युवा ग़ज़ल गायक नितिश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights