समाचार गढ़, 12 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। गुसाईसर बड़ा स्थित आदर्श स्कूल के कृषि वर्ग के छात्र-छात्राओं ने केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के कृषि विज्ञान व्याख्याता बीरबल बाना व उनके सहयोगी स्टाफ भी साथ रहे।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कृषि से जुड़ी अनेक तकनीकी जानकारियाँ प्राप्त कीं। विशेषज्ञों ने उन्हें आधुनिक खेती की पद्धतियों से अवगत कराया। बच्चों ने विशेष रूप से हाइड्रोपोनिक्स खेती को समझा और इसे भविष्य की आवश्यकता बताया।
शैक्षणिक भ्रमण से प्रेरित होकर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा जल्द ही विद्यालय स्तर पर कृषि मॉडल प्रस्तुत करने की तैयारी की घोषणा की।









