Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में 266 यूनिट रक्त संग्रह, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर की भागीदारी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 12 सितम्बर 2025।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जहां लोग धर्म और आस्था के रंग में सराबोर रहे, वहीं श्रीडूंगरगढ़ ने इस अवसर को मानव सेवा के संकल्प के साथ मनाया। जामा मस्जिद प्रांगण में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट एवं इमाम हुसैन फिक्र-ए-मिल्लत सोसायटी की ओर से आयोजित तीसरे विशाल रक्तदान शिविर ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की।

शिविर में उमड़े उत्साह ने रिकॉर्ड कायम किया और कुल 266 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। इसमें पीबीएम अस्पताल की टीम ने 178 यूनिट तथा जनसेवा ब्लड बैंक की टीम ने 88 यूनिट रक्त एकत्र किया। शिविर का शुभारंभ इमाम फजले हक ने किया और युवाओं से मानव सेवा की राह पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई और विमल भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विशेष बात यह रही कि कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने स्वयं रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। वहीं आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा ने मुस्लिम समाज की इस पहल को सराहते हुए कहा कि “त्यौहार तभी सार्थक है जब उसमें इंसानियत और भाईचारे की झलक मिले।”

शिविर में महिला शक्ति ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान कर अपनी सक्रिय भूमिका दर्ज कराई, जिससे आयोजन और भी प्रेरणादायी बन गया।

सम्मान और स्वागत की परंपरा

रक्तदाताओं को आयोजकों की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं अतिथियों का स्वागत साफा और फूलमालाओं से कर किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।

यह आयोजन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी पूरे क्षेत्र में फैलाकर गया।

  • Related Posts

    महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

    समाचार गढ़ 14 अप्रैल 2026। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। जयपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबलों के लिए आज से टिकट बिक्री शुरू हो गई…

    लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

    समाचार गढ़ 14 अप्रैल 2026। लिखमादेसर के हंसोजी धाम में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन मंगलवार को भक्ति, ज्ञान और भावनाओं का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

    महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

    लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

    सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

    सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

    पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान

    पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान

    चुनाव टालने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, गिनवाए 8 कारण

    चुनाव टालने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, गिनवाए 8 कारण

    प्रदेश से बड़ी खबर अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, करीब 30 लोग हुए घायल

    प्रदेश से बड़ी खबर अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, करीब 30 लोग हुए घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights