Nature Nature

रविकांत सैनी बने विश्व हिंदू परिषद के नए प्रखंड अध्यक्ष

Nature

समाचार गढ़ 12 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद कार्यलय में गुरुवार शाम 8 बजे आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक बदलाव किए गए। इस दौरान रविकांत सैनी को प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने घोषणा करते हुए दुपट्टा पहनाकर सैनी को पदभार ग्रहण कराया।

बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी ने अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रमों का ब्योरा प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि संघ के शताब्दी समारोह की तैयारियों के लिए यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवनियुक्त अध्यक्ष रविकांत सैनी ने संगठन और समाज के लिए हर समय तत्पर रहने का संकल्प लिया तथा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने नवरात्रा और दशहरा जैसे आगामी कार्यक्रमों के लिए योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

बैठक में जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी, नगर अध्यक्ष लालसिंह जोशी, मंत्री दीपक सेठिया, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, उपाध्यक्ष अशोक नाई, धर्म जागरण प्रमुख अशोक बेद, प्रशासन प्रमुख फतेहसिंह जांगिड़, नगर प्रशासन प्रमुख भूषण करवा तथा बजरंग दल प्रखंड सह-संयोजक पवन व्यास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

समाचार गढ़ 14 अप्रैल 2026। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। जयपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबलों के लिए आज से टिकट बिक्री शुरू हो गई…

लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

समाचार गढ़ 14 अप्रैल 2026। लिखमादेसर के हंसोजी धाम में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन मंगलवार को भक्ति, ज्ञान और भावनाओं का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

महंगे हुए IPL टिकट: जयपुर में मैच देखना हुआ आम फैंस की पहुंच से दूर, कीमत 1800 से 40 हजार तक

लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्रीराम कथा का छठा दिवस: अयोध्या कांड के मार्मिक प्रसंगों से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम, एनडीए की बैठक के बाद होगी औपचारिक घोषणा

पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान

पेट्रोल व डीजल के बढ़ सकते है दाम, 18-35 तक बढ़ोतरी की आशंका, रोज़ ₹1,600 करोड़ का नुकसान

चुनाव टालने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, गिनवाए 8 कारण

चुनाव टालने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार, गिनवाए 8 कारण

प्रदेश से बड़ी खबर अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, करीब 30 लोग हुए घायल

प्रदेश से बड़ी खबर अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बस की केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, तीन की मौत, करीब 30 लोग हुए घायल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights