Nature Nature

राष्ट्रीय स्तर की स्काउट गाइड खिलाड़ी कृष्णा प्रजापत राष्ट्रपति पुरस्कार 2025 के लिए चयनित, ग्रामीणों ने किया सम्मान

Nature

समाचार गढ़, 12 सितंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। मोमासर की होनहार बेटी और राष्ट्रीय स्तर की स्काउट गाइड खिलाड़ी कृष्णा प्रजापत को राष्ट्रपति पुरस्कार 2025 के लिए चुने जाने की खुशी में ग्राम पंचायत भवन मोमासर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम पंचायत उप प्रशासक जुगराज संचेती ने किया।

सम्मान समारोह की झलक
पी.टी.आई. संतोष शेखावत मैडम ने राष्ट्रपति अवार्ड की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए गांव के छात्रों से खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पी.ई.ओ. रामलाल जी ने कृष्णा प्रजापत, उनके परिवार और स्कूल को बधाई दी।

राजकीय इचरच देवी माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने छात्रों और बालिकाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

सुरवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजेंद्र जी ने कृष्णा प्रजापत को शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया।

विशेष उपस्थिति
सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से –
जगदीश जी मास्टर, गर्ल्स स्कूल, अजित जी चौधरी, हाई स्कूल, मनफूल गोदारा, प्रभु राम गोदारा, नथाराम जी मेघवाल, हुलासाराम जी मेघवाल, मुनिराम सिवल, बाबूलाल खटीक, गोरीशंकर खटीक, भंवरलाल सहु, कालूराम भामू, खुशलाराम गोदारा, राजूराम चाहिल, चेतन प्रजापत, कमल घारेवा, रामेश्वर प्रजापत, ताराचंद प्रजापत, नानूराम नाई, बजरंग सोनी, मदन सोनी, पुनाराम माकड़, बिरबल मास्टर, जैसाराम मेघवाल, नथाराम बावरी, छोटू बावरी, बजरंग नाई, बनवारी सुथार, ओमप्रकाश सुथार, लूणाराम भाटी, बालूसिंह, ओमप्रकाश संखोलिया, अनिल शर्मा, राजू शर्मा, बजरंग सोनी, नरेंद्र संचेती सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

गौरव का क्षण
इस मौके पर बाबूलाल गर्ग ने कहा कि मोमासर की प्रतिभाशाली बेटी कृष्णा प्रजापत का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर चंदा नाई एवं वशु राजपूत को भी राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा जा चुका है, जो गांव के लिए गौरवमयी परंपरा को आगे बढ़ाता है।

गांववासियों ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कृष्णा प्रजापत जैसी प्रतिभाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं और गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती हैं।

  • Related Posts

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights