Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में गोसाईं जी मंदिर में विजय महामंत्र और शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 2 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।

आज सांय 4 बजे गोसाईं जी मंदिर कालू बास में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन से हुई, जिसे सरंक्षक भँवरलाल दूगड़, जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी, प्रखण्ड अध्यक्ष रविकांत सैनी एवं जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने किया।

इसके बाद पंडित पवन उपाध्याय द्वारा प्रभु श्रीराम और दुर्गा मां की महाआरती करवाई गई। तत्पश्चात सत्संग प्रमुख तिलोक प्रजापत ने विजय महामंत्र का उच्चारण कर कार्यक्रम की आध्यात्मिक ऊर्जा को और बढ़ाया।

शस्त्र पूजन के दौरान विभिन्न प्रकार के शस्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखण्ड मंत्री दीपक सेठिया, गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, सत्संग प्रमुख तिलोक प्रजापत, नगर गौ रक्षा प्रमुख मुकेश प्रजापत, संतोष बोहरा, बजरंग दल सह संयोजक पवन व्यास, मिलन प्रमुख सौरभ दूगड़, बालोपासन प्रमुख मोहित बोरड़, मातृ शक्ति संयोजिका मीनाक्षी डागा, सह संयोजिका मीना मोरवाणी और दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका प्रेक्षा पुंगलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समापन सत्र में जगदीश स्वामी और भँवरलाल दूगड़ ने उपस्थितजनों को संबोधित किया। इसके बाद पवन व्यास और सौरभ दूगड़ ने सभी शस्त्रों पर रक्त से तिलक कर पूजन को पूर्ण किया। प्रखण्ड मंत्री दीपक सेठिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधियों के एक नए और खतरनाक तरीके को लेकर आमजन, व्यापारिक संस्थानों और वित्तीय विभागों में कार्यरत…

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    समाचार गढ़ 25 जून 2026। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा मांगी गई वित्तीय जानकारी को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रस्ट ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

    5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights