Nature Nature

पेट, आंत व लीवर रोगों के मरीजों के लिए गुरुवार को नि:शुल्क शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

Nature

समाचार गढ़, 8 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में गुरुवार को पेट, आंत और लीवर संबंधी बीमारियों के मरीजों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलने वाले इस शिविर में प्रसिद्ध गेस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अनिल खत्री अपनी सेवाएं देंगे।

संस्था के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि जिन मरीजों को कब्ज, एसिडिटी, पेट फुलना, अपच, रक्त की उल्टी, काली लैट्रिन, पाइल्स, लैट्रिन में खून आना, पीलिया या भोजन निगलने में परेशानी जैसी समस्याएं हैं, वे इस शिविर में नि:शुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रोगियों का एडवांस पंजीकरण गुरुवार सुबह 8:30 बजे से अस्पताल परिसर में शुरू किया जाएगा।
संस्था अध्यक्ष भीखमचंद पुगिलया व मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ लें।

धाड़ेवा ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित कर कस्बेवासियों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा — “शिविर का उद्देश्य आमजन को नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है, इसलिए मरीज तय समय पर पहुंचे और लाभ उठाएं।”

  • Related Posts

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। काठमांडू: नेपाल के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद सुनसरी,…

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: आज यानी 1 अगस्त से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights