Nature Nature

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर गरमाई राजनीति

Nature

समाचार गढ़, 25 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को तेजा मंदिर धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने की। बैठक में संगठन की प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मिकी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव विमल भाटी ने युवाओं को विचारों की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष जुगल हटीला और गजानंद शर्मा सहित कई वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देहात कांग्रेस सेवादल के मुरलीधर पन्नू, शहर अध्यक्ष नंदलाल जावर, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में गिरदावरी में हुई गड़बड़ियों और समर्थन मूल्य पर खरीद की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। अध्यक्ष हरिराम बाना ने बताया कि किसानों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार से टोकन संख्या बढ़ाने और गिरदावरी में सुधार करने की मांग की गई है। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रति खरीद केंद्र पर टोकन संख्या बढ़ाने, जारी टोकनों की सूची सार्वजनिक करने, गलत फसल अंकित होने पर पुनः गिरदावरी करवाने तथा पटवारियों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

  • Related Posts

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। शिव भक्ति का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में दिनांक 15 फरवरी 2026 (रविवार) को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़…

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights