Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पशु चिकित्सालय को पॉली क्लिनिक में क्रमोन्नत करने की मांग

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पशु चिकित्सालय को पॉली क्लिनिक में क्रमोन्नत करने की मांग
समाचार गढ़, 12 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक ताराचंद सारस्वत को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कालू रोड स्थित कस्तूरीदेवी राठी राजकीय पशु चिकित्सालय को पॉली क्लिनिक में क्रमोन्नत करने की मांग रखी।

सेवा समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह चिकित्सालय क्षेत्र का प्रमुख पशु उपचार केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण पशुपालक अपने पशुओं का उपचार करवाने आते हैं।
वर्तमान में यह केंद्र सामान्य श्रेणी में संचालित है, जिसके कारण संसाधन, चिकित्सक और उपकरणों की कमी बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि समिति लंबे समय से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंश और वन्यजीवों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए लाने का कार्य कर रही है।
सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, सेवादार महेंद्र पारीक व मदन सोनी ने कहा कि यदि चिकित्सालय को पॉली क्लिनिक में क्रमोन्नत किया जाता है, तो भवन, भूमि और उपकरणों की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भामाशाहों के सहयोग से करवा दी जाएंगी।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights