नाबालिग के लापता होने का केस दर्ज, पड़ोसी युवक पर उठाकर ले जाने का संदेह
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बिग्गाबास निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय भानजी बुधवार सुबह गांव सातलेरा जाने निकली, लेकिन वहां पहुंची ही नहीं। परिजन पूरे दिन तलाश करते रहे, पर कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का युवक पवन कुमार नाबालिग को परेशान करता था और पहले भी उठाकर ले जाने की धमकी दे चुका था। परिवार ने उसी पर लड़की को ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।




















