Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता, जन-जागरूकता व नागरिक सहभागिता के विशेष कार्यक्रम आयोजित

Nature

राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता, जन-जागरूकता व नागरिक सहभागिता के विशेष कार्यक्रम आयोजित

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। वर्तमान राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को नगर में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता, जन-जागरूकता एवं सौन्दर्यकरण पर आधारित विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का नेतृत्व माननीय ताराचन्द सारस्वत, विधायक श्रीडूंगरगढ़ की अगुवाई में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार स्थित नवीन बस स्टेण्ड पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा हटाने, सौन्दर्यकरण एवं स्वच्छ परिवेश निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही ओसवाल श्मशान भूमि में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर साफ-सफाई की गई, जिससे सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया गया।

इस अवसर उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छता ही सेवा” की शपथ दिलवाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने एवं नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विधायक ताराचन्द सारस्वत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रत्येक नागरिक का सहयोग ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित नगर की पहचान बनाता है।

बस स्टेण्ड परिसर में नगरपालिका प्रशासन द्वारा आमजन से स्वच्छता अभियानों में भागीदारी निभाने की अपील की गई तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान नगरवासियों को यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में श्रीवर्द्धन शर्मा, अधिशासी अधिकारी (तहसीलदार) नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, मानमल शर्मा, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, विनोद गिरी गुसाई, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, भवानीप्रकाश तावणिया, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सहित लोकेश गौड, रजत आसोपा, सैजाद, हरीश गुर्जर, जितेन्द्र भोजक, कुलदीप, धनराज पाण्डिया, करणीदान, अजय शर्मा, मोहित सारस्वत, सोनू नाई, राजीव शर्मा, अजहरूदीन, जगदीश सिद्ध, पालिका हल्का जमादार, समस्त सफाई कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से नगर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ तथा सभी ने मिलकर स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित श्रीडूंगरगढ़ के निर्माण का संकल्प लिया।

Related Posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights